फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटों में जेल पहुंचे 30 गुंडे

Mon, 02 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेंज में गुंडों के खिलाफ चले अभियान का असर दिखाई दिया। पुलिस ने चार जिलों में 12-12 के हिसाब से 48 गुंडे चिह्नित किए। इनमें से 30 को 24 घंटों के भीतर जेल पहुंचा दिया गया। यह कार्रवाई इसलिए मुमकिन हो पाई क्योंकि डीआईजी अजय मोहन शर्मा इसकी लगातार मानीटरिंग करते रहे। इन गुंडों में सबसे ज्यादा महिलाओं से छेड़खानी करने वाले हैं। इनके अलावा जमीन पर कब्जे करने वाले और दबंगई के दम पर हफ्ता वसूली करने वाले भी हैं।
विज्ञापन

वैसे यह अभियान पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है। डीजीपी जावीद अहमद ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए। इस पर डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने रेंज के चारों जिलों आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फीरोजाबाद को 12-12 गुंडे चिह्नित करने का टारगेट दिया।
इनके खिलाफ आ रहीं शिकायतों के आधार पर लिस्ट तैयार होते ही एक्शन की बारी आई। सभी की तलाश में दबिश दी गई। 24 घंटों के भीतर ही 30 पकड़े गए। डीआईजी ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। लोग बेहिचक सक्रिय गुंडों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। उन पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

हथकड़ी देखते ही निकल गई हेकड़ी
आगरा। दबंगई दिखाने वाले गुंडों के हाथ में हथकड़ी लगी तो हेकड़ी निकल गई। गिरफ्तार गुंडों में आगरा के फतेहाबाद के विलैया का रामज्ञान, पठान मोहल्ला का रियाज, मनसुखपुरा का सचिन, मथुरा में गोवर्धन के सकीतरा का चन्द्रपाल, दसविसा का ओम प्रकाश, कोतवाली के कृष्ण नगर का विक्की, नवनीत नगर का मुकेश उर्फ बाबा, थाना हाईवे के खामिनी का मुंशी, तनतूरा का कौशल, बल्देव का रज्जो, यमुनापार के तयोपुर का प्रीतम, कोसी के तांगड़ा का हरेंद्र, कृष्णविहार मोहल्ला का फरीद और बरसाना के सीही का निरंजन शामिल हैं।
विज्ञापन



शिकंजा
आगरा : 06
मथुरा  : 12
मैनपुरी : 04
फीरोजाबाद : 07
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें