फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Sat, 14 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से नगला किशनलाल में पानी न आने से लोगों का आक्रोश शुक्रवार को भड़क गया। समस्या से आजिज आए लोगों ने हाथरस रोड जाम कर दी। लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे काफी संख्या में थे।
विज्ञापन

यमुनापार स्थित नगला किशनलाल में जल संस्थान की पाइप लाइन तो है लेकिन इसमें पानी नहीं आता। टैंकरों के पानी से ही गुजारा हो रहा है। मगर, भीषण गर्मी में डिमांड बढ़ जाने के कारण टैंकर भी कम ही आ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में पानी का संकट और गहरा गया। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे हाथरस रोड पर जाम लगा दिया। प्रशासनिक और जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि गुलाब नगर और बजरंग नगर में पानी की सप्लाई हो रही है लेकिन उनके क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। सूचना पर पुलिस भी आ गई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे पुन: रोड जाम करेंगे।
हादसा टला
प्रदर्शन के दौरान गंभीर हादसा होने से भी बच गया। जिस वक्त लोगों ने रोड जाम कर रखी थी, उसी वक्त रामबाग की तरफ से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक भीड़ की ओर मुड़ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। इससे भगदड़ मच गई। कुछ लोग ट्रक की चपेट में आने से बच गए। बड़ी मुश्किल से ट्रक को रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें