फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलाखार में पथराव और फायरिंग

Tue, 06 Sep 2016 01:37 AM IST
पीलाखार में पथराव और फायरिंग
विज्ञापन
पीलाखार में पथराव और फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एत्माद्दौला के पीलाखार में सोमवार दोपहर को दो हजार रुपये के विवाद में दो पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। फायरिंग भी गई। घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट का भी आरोेप है। शाहदरा रोड पर जाम भी लगाया गया। कई वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

नगला बिहारी, पीलाखार में मोहन सिंह की सपना बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से दुकान है। दुकान के पास ही विजय का मार्केट है। मोहन सिंह पक्ष का कहना है कि 15 दिन पहले विजय ने दो हजार रुपये का सीमेंट खरीदा था। रुपये नहीं देने पर रविवार शाम को उससे रुपये मांगे। इस पर विजय और उसके साले अरविंद से विवाद हो गया। उनमें मारपीट हो गई। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सोमवार दोपहर तकरीबन तीन बजे मोहन सिंह अपने पिता सोमर सिंह और रिश्तेदार योगेंद्र के साथ दुकान पर बैठा था। आरोप है कि अरविंद पक्ष के लोग लाठी-डंडे और फरसे लेकर आ धमके। उन्होंने आते ही तीनों को जमकर पीटा। सोमर सिंह के आंख में चोट लगी। मोहन की अंगुली और योगेंद्र के सिर में चोट लगी।
विज्ञापन

उधर, विजय पक्ष का कहना है कि मोहन सिंह पक्ष ने उसके साले अरविंद को पंकज गुप्ता की दुकान से खींचकर पीटा। घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट भी की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उन्होंने पथराव और फायरिंग की। शाहदरा रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। बाइक और एक कार में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया।

दोनों ओर से दर्ज होगा केस
आगरा। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के है। उनमें लेन-देन का विवाद है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली हैं। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें