फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने इस बात के लिए टोका तो बेरहमी से पटक-पटककर मार डाला

Fri, 13 Apr 2018 01:04 PM IST
क्राइम डेस्क अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद हनीफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा स्थित लाल मसजिद में गुरुवार शाम को वृद्ध की हत्या कर दी गई। एक युवक ने वृद्ध को जमीन पर तीन बार पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वारादात से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। इस पर लोहामंडी क्षेत्र की फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

नई आबादी, बोदला निवासी मोहम्मद हनीफ (70) लाल मसजिद में चाय की दुकान चलाते थे। उनके बड़े बेटे मोहम्मद हुसैन ने बताया कि पिता शाम चार बजे मसजिद में नमाज पढ़कर दुकान पर आ रहे थे। 
विज्ञापन

हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
तभी दुकान के बाहर मोहल्ले का कलुआ गाली-गलौज कर रहा था। पिता ने उसे गाली देने से मना किया। इस पर कलुआ ने मोहम्मद हनीफ को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हनीफ को जमीन पर तीन बार पटका। 

वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी भाग निकला। जानकारी पर छोटा बेटा रज्जाक आ गया। वह पिता को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आया, जहां उनकी मौत हो गई। 

वारदात के बाद क्षेत्र में मृतक के परिवारीजन जुट गए। सांप्रदायिक तनाव हो गया। इसकी जानकारी पर फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी कलुआ के घर पर दबिश दी। 

इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें