आगरा के जगदीशपुरा स्थित लाल मसजिद में गुरुवार शाम को वृद्ध की हत्या कर दी गई। एक युवक ने वृद्ध को जमीन पर तीन बार पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
वारादात से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। इस पर लोहामंडी क्षेत्र की फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
नई आबादी, बोदला निवासी मोहम्मद हनीफ (70) लाल मसजिद में चाय की दुकान चलाते थे। उनके बड़े बेटे मोहम्मद हुसैन ने बताया कि पिता शाम चार बजे मसजिद में नमाज पढ़कर दुकान पर आ रहे थे।