फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने से इंकार पर विधवा की हत्या, फंदे से लटकाया शव, मासूम बेटी ने बताई सच्चाई

Sat, 29 Jun 2019 07:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में शादी से इंकार करने पर युवक ने विधवा महिला की हत्या कर दी। घर पहुंची पुलिस को आठ साल की बेटी ने रोते हुए घटना के बारे में बताया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ओंग गांव में 35 वर्षीय पत्नी प्रेमलता दो बेटियों और एक पुत्र के साथ रह रही थीं। उनके पति महिपाल सिंह दिवाकर की मौत हो चुकी है। शुक्रवार रात बच्चों की चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी घर में पहुंचे तो प्रेमवती का शव फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीण और पुलिस महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे थे। वहीं मृतका के भाई रज्जन निवासी कटरा थाना बिधूना जनपद औरैया ने खुदकुशी किए जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बीच मृतका की आठ वर्षीय बेटी मुस्कान ने हिम्मत दिखाते हुए मां की हत्या करने का आरोप गांव के एक युवक पर लगाया। बेटी ने रोते हुए बताया कि युवक मां पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बना रहा था। 

मां के मना करने पर मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। युवक ने ही मां के शव को फंदे पर टांगा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में भी मौत की वजह गला दबाना आया है।  

सीओ सिटी अभय नरायन ने बताया कि मृतका के भाई ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। वहीं बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें