फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की थाना गोवर्धन पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। गिरफ्तार बदमाश हत्या के मामले में वांछित था। मुठभेड़ में बदमाश के सीधे पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 
गांव आन्यौर निवासी आरोपी दुर्गपाल ने 14 जून को मथुरा निवासी झम्मन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से दुर्गपाल फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

शुक्रवार सुबह पुलिस को मुखविर ने सूचना दी कि दुर्गपाल व एक व्यक्ति बाइक से सौंख मार्ग से आन्यौर की ओर रहा है। इस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी देखकर दुर्गपाल बाइक सहित मथुरा मार्ग की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर की फायरिंग

थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी व एसओजी प्रभारी संजीव चौधरी ने पीछा किया तो बम्बा बाइपास के समीप दुर्गपाल ने खुद को घिरता देखा पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। 

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दुर्गपाल घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग गया। घायल आरोपी दुर्गपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें