फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने 20 लाख के सरसों के तेल से लदा ट्रक लूटा, जानिए कहां हुई वारदात

Mon, 07 Oct 2019 10:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सैंया में रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात बोलेरो सवार छह बदमाशों ने 20 लाख के सरसों के तेल से लदा ट्रक लूट लिया। इसके चालक और सहायक को अगवा कर बोलेरो में डाल ले गए। दोनों को शनिवार सुबह शमसाबाद में छोड़ा। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की सात टीमें गठित की गई है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


यह ट्रक अग्रसेन ऑयल मिल भरतपुर से गिरिडिह झारखंड ले जाया जा रहा था। इसमें तेल के 1400 टिन और 200 कार्टून थे। कार्टून में बोतलबंद तेल था। इसे ग्राम कुसुमरजा, झारखंड निवासी इलियास अंसारी चला रहे थे। सहायक के तौर पर उनका भतीजा रहमत अंसारी था। ये लोग मिल से शनिवार की रात्रि 9:30 बजे चले थे। 

ओवरटेक करके रुकवाया ट्रक

सैंया में रेलवे ओवरब्रिज के पास की सड़क पर एक बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। तमंचों से लैस चार बदमाशों ने चालक और सहायक को ट्रक से खींचकर बोलेरे में बिठा लिया। दो बदमाश ट्रक लूटकर चले गए। बोलेरे सवार बदमाश चालक और सहायक को रात भर घुमाते रहे। उनके मोबाइल लूटकर सुबह पौने पांच बजे उन्हें नयाबांस, शमशाबाद के पास फेंककर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चालक ने राहगीर से मोबाइल मांगकर घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने केस डकैती की धारा में दर्ज किया। सीओ खेरागढ़ ने बताया कि लूटे गए तेल की कीमत लगभग 20 लाख बताई गई है। एसपी पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि खुलासे के लिए सात टीमें लगाई गई हैं।

खुल गई पोल... पुलिस की कहीं चेकिंग नहीं

कहने के लिए थाना पुलिस रात में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच यह वारदात हुई। इससे पुलिस की चेकिंग सवालों के घेरे में है। इतना ही नहीं। सैंया से शमसाबाद तक बदमाश रात भर बोलेरो में घूमे। उन्होंने ट्रक के चालक और सहायक को अगवा कर रखा था। इसके बावजूद कहीं पुलिस ने बोलेरो को चेक नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें