बदमाशों ने अपनी बाइक को उनकी बाइक में लगा दिया। और हाथ मारकर दोनों को गिरा दिया। वह कुछ समझ पाते तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और उनसे रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बोदला की तरफ भाग गए। बाइक से गिरने के कारण गोपाल कृष्ण घायल हो गया।
राहगीर ने दी थी पुलिस को हादसे की सूचना
सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि रात में किसी राहगीर ने बिचपुरी चौकी पर पहुंचकर बताया था कि रास्ते में हादसा हो गया है। इस पर पुलिस पहुंची थी। मगर, घायल व्यक्ति लूट की बात करने लगे। पहले घायल गोपाल को साकेत कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद पुलिस बदमाशों के बारे में पता करने के लिए शीलेंद्र को लेकर गई। बिचपुरी रोड से लेकर बोदला तक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ का कहना है कि मामले में सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
बाइकर्स गैंग हुआ सक्रिय
शहर में एक बार फिर बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। मोबाइल और चेन लूट की वारदात आम हो गई हैं। अभी हाल ही में सदर के इंदिरा कॉलोनी में गैंग ने लूट की थी। चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। थाना एत्माददौला क्षेत्र में गैंग मोबाइल लूट की कई वारदात कर चुका है।