नोएडा से आगरा तक कई गैंग सक्रिय हैं। यह गैंग अलग अलग जगह पर वारदात को अंजाम देते हैं। पिछले दिनों बदमाशों की गिरफ्तारी से भी इनका नेटवर्क सामने आया था। यह गैंग वाहनों में पंक्चर करके लूटपाट करता है।
ये बदमाश उन गाड़ियां को भी निशाना बनाते हैं, हाईवे या एक्सप्रेसवे पर किसी कारणवश रुकती हैं। बदमाश हाईवे के आसपास ही मंडराते रहते हैं। जैसे कोई गाड़ी रुकती है, ये बदमाश जाते हैं और चंद मिनट को लूटकर फरार हो जाते हैं।
नौहझील क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े यमुना एक्सप्रेसवे पर विदेशी महिला के साथ ऐसी वारदात हुई। चालक ने इंजन गर्म होने पर कार रोकी थी। तभी तीन बदमाश कार के पास आए और असलहा के दम तो कार सवारों को लूट लिया।
वारदात के बाद पुलिस ने बदमाश की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एक्सप्रेसवे पर विदेशी पर्यटक से लूट की वारदात ने जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा पर भी दाग लगा है।