फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दोस्त को पिलाई शराब, उसी ने मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार

Tue, 14 Nov 2017 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक वहशी ने अपने ही दोस्त की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। दंरिदे ने पहले दोस्त के साथ बैठकर शराब भी पी थी। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार शाम को करीब साढे़ चार बजे थाना गोविंद नगर क्षेत्र में अड़ूकी निवासी राजेंद्र गूजर (48) अपने मित्र के घर आया था। यहां दोनों मित्रों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद जब दोस्त नशे में धुत हो गया था तो आरोपी की नीयत उसकी मासूम बेटी को देखकर बिगड़ गई।  

आरोप है कि उसने अपने मित्र की पांच साल की बेटी के साथ दुराचार किया। चीख पुकार सुनकर आए आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बालिका को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें