फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी बहन को न मिले ऐसा भाई, घिनौनी हरकत से बदनाम कर दिया रिश्ता

Sat, 23 Dec 2017 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
एटा के थाना मलवान क्षेत्र में एक खेत में मृत मिली चार वर्षीय मासूम की हत्या उसके तहेरे भाई ने की थी। मलावन पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह रात भर बहन के शव को घर के अंदर रखे रहा।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका 16 दिसंबर को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। इसके बाद अगले दिन बालिका का शव खेत में पड़ा मिला था। 

मामले की जांच कर रही पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गोविंद राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालिका का तहेरा भाई है। थाना मलावन प्रभारी सुम्मेर सिंह ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि वह बालिका को उठाकर ले गया था। 
विज्ञापन


उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर पर बच्ची चिल्लाने लगी तो मासूम का गला घोंट दिया। भेद खुलने के डर से वह बालिका के शव को घर के अंदर ही रात भर रखे रहा। तड़के शव को खेत में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घर में अकेला था हत्यारोपी

थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि आरोपी गोविंद (25) के पांच भाई बहन है। उसे छोड़कर सभी की शादी हो गई है। दो माह पहले आरोपी के माता-पिता हरिद्वार चले गए तो वह अकेला ही अपने घर पर रहा था।

खेत में बालिका के शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस डॉग स्क्वाड टीम लेकर मौके पर पहुंची थी। यहां खोजी कुत्ता सीधा आरोपी के घर के अंदर गया था। तभी पुलिस को गोविंद पर शक हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें