एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में करीब आठ दिन पहले हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोग पकड़े हैं। पूरी अवैध संबंधों को लेकर हत्या के इर्द गिर्द घूम रही है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव पलरा में अजय हत्याकांड के बारे में पुलिस का कहना है कि अजय की हत्या उसके भाई मोहनलाल ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि अजय के अपनी भाभी के साथ संबंध हो गए थे।
इसे लेकर मोहनलाल काफी आहत था। इतना ही नहीं उसकी पत्नी और भाई दोनों उसे मिलकर पीटते थे। इसे लेकर उसने गांव के ही सौरव, जसवीर के साथ मिलकर भाई की हत्या कराने के लिए योजना बनाई थी।