फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेरागढ़ में डेयरियों पर खाद्य विभाग का छापा

Sun, 04 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में दूध की डेयरियों पर शनिवार को खाद्य विभाग और उपजिलाधिकारी की टीम ने छापेमारी की। टीम ने कस्बे के पुल रोड स्थित राधारानी चिलिंग प्लांट में गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया है। शिव बाबा डेयरी पर दूध के सैंपल लिए गए। छापेमारी के दौरान पकड़े गए दूध के तीन टैंकरों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम ऊंटगिरि के विद्यालयों में दूषित दूध पीने से बच्चों के बीमार होने के बाद खाद्य विभाग और प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार लगभग एक बजे उपजिलाधिकारी एमपी सिंह और खाद्य अधिकारी रामनरेश यादव के नेतृत्व में पहले राधारानी चिलिंग प्लांट पर छापा मारा गया। यहां बड़ी मात्रा में दूषित दूध मिला। इसके सैंपल लिए गए। इस दौरान प्लांट पर पहुंचे दो टैंकरों के चालक उन्हें छोड़कर मौके से भाग गए। उपजिलाधिकारी ने दोनों टैंकर थाने पर खड़े कराए। प्लांट पर गंदगी देख खाद्य अधिकारी रामनरेश यादव ने प्लांट का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति के लिए खाद्य निरीक्षक भगवत सिंह को निर्देशित किया। टीम प्लांट से सभी दस्तावेज जब्त कर साथ ले गई। इसके बाद शिव बाबा डेयरी पर पहुंची टीम को वहां भी गड़बड़ियां मिली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम बिरहरू से भी 800 लीटर दूध का टैंकर पकड़ा गया। दूध का सैंपल लेकर टैंकर थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें