फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी रोड जाम, पुलिस कर रही आराम

Tue, 17 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी है। सोमवार को दिन निकलते ही शहर की धड़कन कहा जाने वाला एमजी रोड पूरी तरह से जाम हो गया। हैरानी की बात यह रही कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी जाम खुलवाने के लिए अपने बूथ पर बैठे गप्पें लड़ाने में मशगूल रहे।
विज्ञापन

यह हाल तब है जबकि नवंबर को यातायात माह मनाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस चालान काटने का लक्ष्य पूरा करने के सिवाय कोई काम नहीं कर रही। हरिपर्वत थाना के सामने एनसीसी कैडेट्स की मदद से चालान काटे जा रहे हैं। इसी के आस-पास दिन भर ट्रैफिक जाम रहता है। इस पर पुलिस का ध्यान नहीं। पहले बहाना था त्योहारों के चलती भीड़ का।
लेकिन दिवाली के बाद भी हालात नहीं बदले हैं। हाईवे पर वाटर वर्क्स, खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टाकीज पर रोजाना जाम लग रहा है। यहां डग्गामार बसें और बगैर रजिस्ट्रेशन के ऑटो सुबह की सड़क कब्जा लेते हैं। इसी तरह एमजी रोड, देहली गेट, सेंट जोंस चौराहा पर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


हेलमेट पहनाकर बताए यातायात के नियम
आगरा। सेवा आगरा ने सड़क दुर्घटना में मृत लोगों कोे भगवान टाकीज चौराहे पर श्रद्धांजलि दी। मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद जागरूकता शिविर लगाया गया।
ट्रैफिक विक्टिम डे पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दो पहिया वाहन चालकोें से हेलमेट लगाने की अपील की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाए।
यातायात नियमों की जानकारी से संबंधित पत्रक बांटे। एसपी ट्रैफिक अभिषेक सिंह ने कहा कि चालान के डर से नहीं, बल्कि अपने जीवन की रक्षा के लिए हेलमेट पहनें। भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने कहा कि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इस दौरान एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सेवा आगरा की संस्थापिका सुमन गोयल, महामंत्री अमित ग्वाला, राकेश शर्मा सिंडीकेट, रवि बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, केएम सिंहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें