चरखी दादरी। गांव झाड़ली के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि झाड़ली स्टेशन के समीप करीब 25 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की जेब से कोई भी कागजात पुलिस को नहीं मिला है। सुरेश कुमार ने बताया की मृतक ने काले रंग की शर्ट व सफेद पेंट पहनी हुई है। शव को चरखी दादरी के अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवाया है।