फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगते ही इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक की मौत

Fri, 30 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक हास्पिटल में इंजेक्शन लगते ही इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक श्रीकृष्ण मौर्या निवासी आवास विकास कालोनी, मैनपुरी की मौत हो गई। ये देख हास्पिटल का स्टाफ और डाक्टर भाग निकले। घरवालों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण मौर्या (56) दी ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की बकेवर (इटावा) शाखा में प्रबंधक थे। उनके तीसरे नंबर के बेटे आनंद को डेंगू हो गया था। 23 अक्तूबर को उन्होंने उसेे ट्रांस यमुना कालोनी के हास्पिटल में भर्ती कराया था। तब से सभी घरवाले वहीं थे। घरवालों ने बताया कि गुरुवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे श्रीकृष्ण को सांस लेने में तकलीफ हुई। आरोप है कि दवा मांगने पर वार्ड ब्वॉय ने इंजेक्शन लगा दिया।
इसके 30 सेकंड के अंदर वह गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। ये देख स्टाफ और चिकित्सक भाग गए। लोगों के हंगामा करने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस भी आ गई। आनंद ने बताया कि वार्ड ब्वॉय के गलत इंजेक्शन लगाने से उनके पिता की मौत हुई है। वहीं डाक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। पुलिस का कहना है कि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग
परिवारीजनों ने बताया कि परिचित के कहने पर श्रीकृष्ण आनंद को इलाज के लिए आगरा लेकर आए थे। अस्पताल में उनकी पत्नी रेखा देवी भी मौजूद थीं। करवाचौथ से पहले उनका सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से वह सदमे में हैं। उनके आंसू नहीं रुक रहे। बच्चे उन्हें किसी तरह से संभाल रहे हैं। मृतक के चार बेटे और दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें