फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग में पकड़ा ईरानी युवक, पुलिस पूछताछ में खुला अपराध का इतिहास

Thu, 01 Oct 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पकड़े गए ईरानी चोर के साथ स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में नौहझील पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक ईरानी चोर को पकड़ा है। मंगलवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट के निकट एक कार चेकिंग के दौरान पकड़ी गई। कार में बैठे गए युवक से पूछताछ की गई तो वह युवक संदिग्ध निकला।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक से पूछताछ में पता चला कि विदेशी युवक भाड़े पर गाड़ी लेकर यमुना एक्सप्रेस वे व आसपास के कस्बों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पकड़े गए युवक से 11,500 की नकदी, एक कार व दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें- वृंदावनः नवरात्र में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, कोविड प्रोटोकॉल का करेंगे पालन
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी धीरज गौतम व रोहित चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम पुरिया सिरजाफर पुत्र मनसूर थाना फारदिस जिला थैरान सिटी ईरान बताया है। हाल में यह युवक नई दिल्ली के लाजपत नगर में रहता है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि ईरान के रहने वाले पुरिया नाम के चोर के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज हैं, उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें