फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद, अब कप्तान को घेरेंगे व्यापारी

Fri, 22 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-2 पर एत्मादपुर के पास स्थित राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप एवं होटल के मालिक तथा सेना के रिटायर्ड कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार (71) की अपहरण के बाद हत्या से गुस्से में आए कमला नगर के व्यापारियों ने गुरुवार दोपहर तक प्रतिष्ठान बंद रखे। अपहृत छात्र बिट्टू की बरामदगी न होने की भी नाराजगी थी। अल्टीमेटम दिया कि अगर 36 घंटे के भीतर (आज रात 12 बजे तक) दोनों रहस्यों से पर्दा नहीं उठा तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। अगर इस पर भी पुलिस केस नहीं खोल पाती है, तो आगरा बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

कमला नगर के व्यापारियों ने इस बंद का एलान बुधवार को किया था। सुबह ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। जो खुलीं, उन्हें व्यापारी नेताओं ने बंद करा दिया। श्रीराम चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों के साथ भाजपा, बसपा और कांग्रेस के नेता पहुंचे। सभी ने पुलिस पर गुस्सा निकाला।
कहा कि आगरा अपराध नगरी बन गया है और अफसर चैन की नींद सो रहे हैं, पुलिस निष्क्रय हो चुकी है। चेतावनी दी कि अगर यह रवैया नहीं सुधरा तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन स्थल पर दोपहर 12 बजे पहुंचे एसपी सिटी राजेश कुमार को ज्ञापन देने के बाद बाजार खोल दिया गया।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद : व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, पार्षद कुंदनिका शर्मा, पंकज अग्रवाल, गुलाब सिंह, प्रदीप अग्रवाल, पार्षद संजय अग्रवाल, राजकुमार, हरीश, दीपक  ढल और गौरव चौहान।
विज्ञापन

दो मांगे
1. अनेक सिंह सिकरवार हत्याकांड का खुलासा किया जाए।
2. पांच जनवरी से अपहृत छात्र बिट्टू को बरामद किया जाए।
दो चेतावनी
1. अगर आज रात तक केस नहीं खुले, तो कल एसएसपी दफ्तर घेरेंगे।
2. इसके बाद भी पुलिस नाकाम रही, तो आगरा बंद कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें