सिकंदरा में कृष्ण कान्हा होटल में एएसपी के नेतृत्व में मारा गया छापा
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा स्थित होटल कृष्ण कान्हा में सेक्स रैकेट 15 दिन से चल रहा था। दिल्ली और कानपुर की कॉलगर्ल को बुकिंग पर बुलाया गया था। पुलिस की पूछताछ में होटल मालिक से यह जानकारी हुई है। इसके अलावा होटल से गिरफ्तार किए गए दस लोगों ने बताया है कि सिकंदरा के और भी कई होटलों में देह व्यापार चल रहा है। वे यहां आ चुके हैं। पुलिस ने उनसे पूरी डिटेल नोट की है।
कृष्ण कान्हा होटल से पकड़े गए चार कॉलगर्ल सहित दस लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।बता दें, गुरुवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा था। पुलिस ने होटल से मालिक मनोज यादव, मैनेजर मनोज गुप्ता, चार ग्राहक महेंद्र, हरेंद्र निवासी जलेसर, पंकज निवासी सादाबाद और रवि निवास सिरसागंज के साथ ही चार कॉलगर्ल पकड़ी थीं। इनमें तीन दिल्ली की थीं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवकों के मोबाइल में व्हाट्स ग्रुप बने हैं। इन पर कार्ल गर्ल के फोटो के अलावा कई होटलों की डिटेल है। इनमें ज्यादातर सिकंदरा के ही हैं। कई एजेंटों के नंबर भी मिले हैं। इसके अलावा होटलों के मैनेजरों के नंबर हैं। पुलिस ने इसी आधार पर अपनी जांच शुरू की है।
पहले भी पकड़े गए सेक्स रैकेट
कृष्ण - कान्हा होटल में दो साल पहले भी सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। तब पुलिस ने इस पर सील लगाने की संस्तुति कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी। लेकिन यह कार्रवाई नहीं हुई।
घंटों के हिसाब से लेते हैं पैसे
सिकंदरा के कई होटल सेक्स रैकेट चलाने के लिए बदनाम हैं। शहर की प्रमुख होटल एसोसिएशन इन होटलों को अपनी कमेटी में जगह नहीं देती हैं। इनमें यात्रियों से घंटों के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं।