फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज गोयल के दोस्तों ने भी बेचा चोरी का तेल

Mon, 27 Feb 2017 12:57 AM IST
मनोज गोयल के दोस्तों ने भी बेचा चोरी का तेल
विज्ञापन
100 करोड़ की तेल चोरी के मुख्य आरोपी मनोज गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा रिफाइनरी से चोरी किया गया 100 करोड़ का तेल सिर्फ मनोज गोयल के पेट्रोल पंपों पर नहीं बिका बल्कि उसके दोस्तों ने भी खूब माल बटोरा है। पुलिस को मनोज गोयल के पेट्रोल पंपों के कर्मचारियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि तेल के टैंकर लाने वाले ड्राइवरों के पास पूरी लिस्ट होती थी। इनमें मनोज गोयल के दोस्तों का भी नाम होता था। ये दोस्त भी पेट्रोल पंप चलाते हैं। पुलिस इन पंप मालिकों को भी आरोपी बनाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए मनोज से पूछताछ होना जरूरी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इन सभी पर शिकंजा कसा जाएगा। तैयारी अभी से की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जेल गए तीन आरोपियों ने भी यही बताया था कि 50 फीसदी तेल उन लोगों के पंपों पर बेचा जाता था जो तेल चोरी से सीधे जुड़े हैं। इन लोगों के करीब 27 पंप हैं । इन्हें कंपनी का तेल भी खरीदना होता था। इसलिए चोरी के पूरे तेल की खपत नहीं हो पाती थी। इसके चलते मनोज गोयल ने अपने तेल कारोबारी दोस्तों से बात की। उन्हें सस्ते तेल का लालच दिया। वे राजी हो गए। पिछले एक साल से चोरी का तेल उनके पंपों पर बेचा जा रहा था। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि तेल चोरी में लगे टैंकरों के ड्राइवरों की तलाश की जा रही है। इनसे पूछताछ में उन लोगों के नाम खोले जाएंगे जो चोरी का तेल बेच रहे थे। इसके बाद मनोज के पकड़े जाने पर उससे भी इस बारे में सवाल किए जाएंगे। उससे जानकारी मिलने पर चोरी का तेल बेचने वाले उसके दोस्तों पर शिकंजा कसा जाएगा।

तेल चोरों पर लगी आयकर विभाग की नजर 
आगरा। तेल चोरी के इस मामले में जितने भी नाम सामने आ रहे हैं,  उन पर आयकर विभाग की नजर लग गई है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि मनोज गोयल समेत तमाम आरोपियों की फाइलें खोल दी गई हैं। देखा जा रहा है कि इन लोगों ने कितना टैक्स जमा किया है। बता दें, वाणिज्य कर विभाग पहले से ही नोटिस भेजने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें