एटा के जैथरा में भतीजी के मर्डर के बाद फूफा के खुद को गोली मारने के मामले में थाना जैथरा प्रभारी इन्द्रेश पाल ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को मौके से तीन रिटायर्ड फौजी की लाइसेंसी पिस्टल के तीन खोखे बरामद हुए हैं। इससे जाहिर है कि फौजी ने ही छात्रा को दो गोलियां मारी है।
एसओ जैथरा इद्रेश पाल का यह भी कहना है कि प्रथम दृष्टताया छात्रा अंतिम राजपूत की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग लग रहा है। परिवारीजनों ने हत्या को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस की माने तो प्रत्यक्षदिर्शयों ने बीच रास्ते में बाइक खड़ी कर दोनो के बीच कुछ देर बात होने के बाद फौजी द्धारा छात्रा के सिर में गोली मारने के बाद खुद को गोली मारना बताया है। पुलिस छात्रा की हत्या और सेवानिवृत फौजी द्धारा खुद को गोली मारने की वजह ढूंढ रही है।
वहीं जिला अस्पताल पहुंचे सेवानिवृत फौजी के परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही छात्रा अंतिम राजपूत कस्बा अलीगंज में अपने फूफा के घर आई थी। इससे पहले भी उसने फूफा के घर रहकर परीक्षा दी थी, लेकिन सोमवार को आखिकार दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ। इसका राज दोनो परिवारों को पता नहीं है।
जिला अस्पताल में पहुंची फौजी की पत्नी सरोजनी का कहना है कि उसके पति ने भतीजी को गोली नहीं मारी है। रास्ते में किसी और ने दोनों को गोली मारी है। वहीं मृतका के जीजा रवेन्द्र ने बताया कि प्रेम प्रसंग बाली बात बिलकुल गलत है। ऐसा दोनों के प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात नहीं थी।
हालांकि एसएसपी एटा अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि इतना स्पष्ट हो चुका है कि मृतक छात्रा अंतिम राजपूत को गोली उसके फूफा हरिकिशन ने ही मारी है, लेकिन हत्या की वजह क्या है। इसका पता नहीं चला है। जैथरा पुलिस को तफ्तीश के आदेश दिए हैं।