फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारपीट  के बाद मारी गोली 

Sun, 17 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
ताजगंज के नगला मेवाती मेें शनिवार रात को अरसद को दो बाइक सवार चार युवकों ने मारपीट के बाद गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
शहीद नगर निवासी अरसद पुत्र कफीलुद्दीन जूता कारीगर है। वह रात तकरीबन नौ बजे शहीद नगर चौराहे पर खड़ा हुआ था। तभी दो बाइक पर चार युवक आए। दो युवकों ने अरसद को जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद नगला मेवाती ले जाकर अरसद से मारपीट की। उसने जान बचाकर भागने का प्रयास किया तो फायर कर दिया। अरसद के दायें पैर में गोली छूकर निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर एक आटो चालक आ गया। उसने अरसद को घर पहुंचाया। परिवारीजनों ने थाना ताजगंज में दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें