फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी आफिस में आत्मदाह करने पहुंचा पीड़ित, मचा हड़कंप

Wed, 03 May 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अचल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बेटे के हत्यारों की ‌गिरफ्तारी न होने से आहत पिता ने बुधवार को आईजी आफिस पहुंचकर आत्मदाह की धमकी दी। बीते माह ही उसके बेटे की हत्या हुई है। आत्मदाह की सुनकर आईजी आफिस में हड़कंप मच गया। हालांकि आईजी ने पीड़ित पिता से मिलकर 10 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद अचल से ने कहा कि अगर 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे जरूर आत्मदाह कर लेंगे। पीड़ित का कहना है कि वे योगी सरकार में भी न्याय न मिलने से आहत हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि थाना फतेहाबाद के गांव पक्का चमरपुरा निवासी अचल सिंह पुत्र घनश्याम ने मंगलवार को पत्र लिखकर आत्मदाह की धमकी दी थी कि और तीन मई को वे सुबह 10:30 बजे अपने ऊपर ‌मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर लेंगे। बुधवार सुबह होते ही वे आईजी आफिस पहुंच गए। यह देख आईजी आफिस में हड़कंप मच गया। यहां अचल सिंह ने बताया कि मेरे बेटे योगेश की हत्या 16 अप्रैल 2017 को की गई थी। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हो गई लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस के पास गवाह और सबूत भी हैं फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। 

अचल सिंह ने मामले में जांच अधिकारी एके दीक्षित पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि जांच अधिकारी ने दूसरी पार्टी से साठगांठ कर आरोपी को आठ दिन हिरासत में रख कर छोड़ दिया। आरोप यह भी है कि जांच एके दीक्षित मृतक योगेश के भाई अनिल पर हत्या का आरोप लगाकर उसे धमका रहे हैं। पी‌ड़ित के अनुसार जांच अधिकारी ने अनिल को धमकी दी कि सब के सामने कह कि मैंने अपने भाई योगेश को मारा है। अचल सिंह का कहना है कि कोई भी अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। योगी सरकार के राज में भी न्याय न मिलने से वे आहत हैं। हारकर उन्होंने आत्मदाह की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन


हालांकि बाद में आईजी सुजीत पांडे ने अचल सिंह को 10 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर अचल सिंह मान गए और कहा कि अगर 10 दिन में न्याय नहीं मिला तो वे जरूर आत्मदाह कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें