फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर जिस्म से खेलता रहा हैवान, मदद को आवाज भी न दे सकी वो

Mon, 12 Jun 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
धर्मनगरी वृंदावन एक बार फिर रविवार रात शर्मसार हो गई। एक हैवान यहां रात भर युवती के जिस्म से खेलता रहा लेकिन वो मदद को आवाज भी नहीं दे पाई। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी सुबह लड़की को उसके घर के सामने छोड़ गया। बाद में पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है तो पुलिस जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


बता दें कि वृंदावन के रमणरेती मार्ग क्षेत्र में एक व्यक्ति की 23 वर्षीय मूक बधिर लड़की को हाथीटीला पर रहने वाला युवक रविवार रात 8:30 बजे अपने साथ ले गया। पुलिस को दी तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि रात भर युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और सोमवार सुबह उसे घर के पास सड़क पर छोड़कर चला गया। 

जब लड़की बदहवाश हालत में अपने घर पहुंची तो परिजन उसकी आप-बीती जानकर दंग रह गए। पीड़ित लड़की ने इशारों में परिवारीजनों को अपना दर्द बताया और कहा कि‌ हाथीटीला पर रहने वाला युवक उसे रात को खाद्य सामग्री दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। एक घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक पहले भी एक बार लड़की को 15 दिन पहले कुछ समय के लिए इसी तरह से ले गया था लेकिन तब बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। सोमवार को मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिजनों ने कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डा. लक्ष्मी गौतम के साथ कोतवाली जाकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें