फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राजू - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ फाटक पुलिस चौकी के पास सौ फुटा रोड पर सोमवार तड़के पांच बजे राजू (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी आटो चालक का घर घेरकर तोड़फोड़ का प्रयास किया। जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी की मां, पत्नी और भाई को हिरासत में ले लिया। तब कहीं लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी से राजू बात करता है। उससे उसकी दोस्ती है। इसलिए उसने वारदात की।
विज्ञापन

पृथ्वीनाथ फाटक स्थित जोगीपुरा निवासी राजू पुत्र श्रीलालनाथ घर-घर जाकर आटा मांगता था। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि तड़के तकरीबन पांच बजे राजू काम से जा रहा था। जैसे ही वह घर से निकला, सौ फुटा रोड निवासी आटो चालक गंगे उर्फ गगन ने उसे रोक लिया और तमंचा तान दिया। राजू भागा तो गगन ने पीछे से गोली मार दी। गोली पीठ में लगी और सीने से पार निकल गई। राजू वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए लेकिन आरोपी भाग निकला। नजदीक ही स्थित चौकी से आई पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद लोगों ने आरोपी गगन का घर घेर लिया। रोड जाम करके हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक के भाई पिंटू ने गगन, उसके भाई जगन और मगन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की मां, पत्नी और एक भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग
मृतक राजू के तीन बच्चे हैं। दस साल का बेटा नीरज, बेटी गुनगुन और मेनका है। पत्नी ममता सदमे में है। परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें