फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए नहीं दिया पानी तो गार्ड ने तीन बच्चों को मार दी गोली

Tue, 12 Sep 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के एक गांव में शराब पीने के लिए पानी न देने पर एक दंरिंदे के सिर पर खून सवार हो गया। उसने आसपास खेल रहे तीन बच्चों को गोली मार दी। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


घटना एटा के थाना जसरथपुर के गांव देतरिया की है। एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाला सुरेंद्र सिंह इस गांव में आया था। वह शराब पीने का आदी है। सोमवार को वह गांव में शराब पीने के लिए बैठा था। उसने पास ही खेल रहे बच्चों से पीने के लिए पानी मांगा। 

बच्चों के पानी देने से मना करने पर सुरेंद्र के सिर पर खून सवार हो गया। उसने अपनी दोनाली बन्दूक उठाकर गोली चला दी। इसमें गांव के रहने वाले इदरीश की बेटी गुलफ्सां (6) और बेटे शान मोहम्मद (3) को गोली लगी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरी बच्ची सोनी (4) पुत्री महमूद गोली लगने से घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दबोचा

हत्या - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर फोर्स के साथ सीओ भी पहुंच गए। गोली मारने के बाद सुरेंद्र भागने लगा। तभी ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी की बंदूक भी जब्त कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें