दूधली गांव के पास जंगल में सोमवार सुबह एजाज अहमद (28) निवासी मुहल्ला दरबार कैराना (शामली) का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। युवक की हालत कातिल ने पत्थरों से इस कदर तक बिगाड़ दी थी कि पुलिस भी नहीं देख पाई।
एजाज यहां बंजारावाला में अपने दो भाइयों के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार एजाज की पत्थरों से कूचकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के दूधली गांव के जंगल में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। युवक को पत्थर से कुचलकर मारा गया था। इससे उसका एक कान भी फट गया था। शव के पास स्मैक पीने में प्रयोग होने वाला सामान भी पड़ा था।