फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की तेरहवीं का सामान लेने जा रहे बेटे की मौत

Sun, 22 Nov 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर हाईवे पर शनिवार सुबह बाइकसवार तीन लोग पीछे से आते ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 50 वर्षीय सुल्तान सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। दो घंटे बाद पहुंचे अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सुल्तान मां की तेरहवी का सामान लेने बाजार जा रहा थे।
विज्ञापन

नगला अजीता, मलपुरा निवासी सुल्तान सिंह पुत्र पूरन सिंह की मां की मौत हो गई थी। 23 को उनकी तेरहवीं है। सामान लेने सुल्तान बाइक से किरावली जा रहे थे। उनके साथ विजेंद्र सिंह और वंश (10) पुत्र बच्चू सिंह भी थे। सुल्तान बाइक पर पीछे बैठे थे। आगरा जयपुर हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
सुल्तान सड़क पर गिरे, ट्रक उनको रौंदता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजेंद्र और वंश घायल हो गए। उधर, ट्रक को राहगीरों ने पीछा करके किरावली के पास रोक लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे लोग भड़क गए। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि सुल्तान नगर निगम में निजी कर्मचारी था। घर के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने की मांग की। सूचना पर तहसीलदार किरावली इंद्रनंदन सिंह ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ही जाम खोला जा सका।
पिनाहट में बाइक भिड़ी, दो घायल
पिनाहट। अरनौटा मार्ग पर दो बाइक आपस में भिड़ गईं। इसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। अतैया पुरा निवासी पप्पू अपनी पत्नी रजनी के साथ बाजार से घर लौट रहा था।
 वहीं रनूपुरा थाना मंसुखपुरा निवासी भूरा अरनौटा की तरफ से गांव लौट रहा था। अरनौटा-पिनाहट मार्ग पर चंबल डाल नहर की पुलिया पर उनकी बाइक आपस में भिड़ गईं। हादसे में भूरा और पप्पू घायल हो गये। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन

 बाद में घायलों को निजी वाहन से आगरा भेजा गया। सरकारी एंबुलेंस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्हें पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें