फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार को 'बदनाम' कर रहा था ये शख्स, भाजपा नेता की शिकायत पर धरा गया

Sat, 09 Sep 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
आगरा में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने भाजपा महानगर संयोजक की शिकायत पर एक संस्था के पदाधिकारी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि लायर्स कालोनी में पिछले कई दिन से जनसेवक सर्व समाज सेवा समिति के बैनर तले कैंप लगाया जा रहा था। भाजपा महानगर संयोजक अमरजीत सिंह की ओर से पुलिस से शिकायत की गई कि संस्था का पदाधिकारी लोगों से सदस्यता के नाम पर रसीद काट रहा है। 

लोगों को सदस्यता लेने पर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही जा रही है। इसके लिए 100 से 500 रुपये तक वसूल किए जा रहे थे। शुक्रवार को महानगर संयोजक की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी के  मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति लायर्स कालोनी निवासी रमेश चंद्र अहिरवार है, उसके खिलाफ धोखाधड़ी आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि संस्था रजिस्टर्ड नहीं पाई गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नहीं ली थी अनुमति

पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने पर रमेश चंद्र डीएम से बात करने की कहने लगा। बाद में अनुमति होने की बात की, लेकिन पुलिस के सख्ती से पूछने पर अनुमति न होने की जानकारी दी। रमेश चंद्र ने लायर्स कालोनी में पानी की टंकी के पास आफिस बना रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें