एटा के गांव कुसाड़ी में पेड़ पर लटके मिले युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। मामले में रिपोर्ट मृतक के पिता ने थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कोतवाली देहात में मृतक सोनू के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पुत्रवधू राधा का उसके गांव के ही बलकेश के साथ प्रेम संबंध था। राधा से बलकेश को मिलते हुए उनके बेटे सोनू और उन्होंने देख लिया था।
विरोध करने पर पुत्रवधू और उसके प्रेमी ने सोनू के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद से ही सोनू काफी परेशान था और इस कारण ही उसने खुदकुशी कर ली।
मृतक सोनू के पिता राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि छह जून को कुसाड़ी गांव से बाहर सोनू का शव पेड़ पर लटका मिला था।