फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन जयपुर के होटल में रहे साथ, घर लौटकर शादी से पलट गया युवक

Fri, 28 Jul 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की युवती से शादी करने की बात कह कर एक युवक उसे घुमाने ले गया। पांच दिन तक युवक-युवती जयपुर के एक होटल में रुके। इस दौरान दोनों के संबंध भी बन गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि बाद में युवक ने युवती को उसके घर छोड़ कर शादी से इंकार कर दिया। आरोप यह भी है कि युवक ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में युवती ने दुराचार का आरोप युवक पर लगाया है। 

शिकोहाबाद के मोहल्ला गढै़या निवासी युवक की एक युवती से नजदीकी बढ़ गई तो उसने युवती के परिजनों से शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती के परिवारीजन सहमत हो गए। इसके बाद वह युवती को लेकर घूमने की कह कर जयपुर ले गया। यहां वे एक होटल में रुके। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ पांच दिन तक दुराचार किया। 
विज्ञापन


पांच दिन बाद युवती को लेकर घर लौटा और उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर शादी से इंकार कर चलता बना। इससे युवक और उसके परिवारीजन सन्न रह गए। शुक्रवार को युवती ने अपनी मां के साथ थाने में तहरीर दी है। पहुंची और तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें