फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलपुरा में युवती को बिकने से बचाया

Mon, 07 Nov 2016 12:49 AM IST
मलपुरा में युवती को बिकने से बचाया
विज्ञापन
rape - फोटो : BBC
विज्ञापन
मलपुरा पुलिस ने एक युवती और दो महिलाओं को गिरफ्त में लिया है। महिलाएं रविवार शाम युवती को ग्वालियर में बेचने की फिराक में थीं। वह किराए के मकान में रहती थी। लेकिन मकान मालिक की सतर्कता के चलते मामले से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक युवती को गांव अजीजपुर में एक महिला और पुलिस ने बंधक बना लिया था। वे उसे ग्वालियर में बेचने की फिराक में थे। युवती बिहार के फैजाबाद की रहने वाली है। उसे मुल्ला की प्याऊ की रहने वाली एक महिला ले आई। पहले उसका सौदा अजीजपुर में 50 हजार रुपये में किया। इसके बाद ग्वालियर में उसका सौदा साढ़े तीन लाख रुपये में किया गया। लेकिन इसकी भनक मकान मालिक को लग गई। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने महिला और युवती को बरामद कर लिया। उनकी निशानदेही पर मुल्ला की चौकी निवासी महिला को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को वे युवती को ग्वालियर ले जाने की फिराक में थे। वहां एक होटल में एक युवक को बेचना चाहते थे। युवती ने देर रात पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना रखी है। उसके बेटे का भी अपहरण कर रखा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें