मैनपुरी में थाना करहल क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक वहशी ने आठ साल के बच्चे के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी मासूम बालक को टॉफी का लालच दिखाकर सूनसान जगह ले गया। यहां उसके साथ कुकर्म किया और फिर वहीं उसे छोड़कर भाग गया।
परिवारीजनों को बालक गांव के समीप रोता हुआ मिला। जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बालक का मेडिकल कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बता दें कि थाना करहल क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक युवक उसे टॉफी का लालच देकर साथ ले गया। आरोपी युवक ने बच्चे को निर्जन स्थान में ले जाकर कुकर्म किया। इसके बाद रो रहे बालक को वहीं छोड़ कर भाग गया।