फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दिवाली के दिन भाजपा नेता के आवास पर फायरिंग, तीन घायल

Fri, 20 Oct 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी)
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के जिला मंत्री के घर पर गुरुवार की रात फायरिंग हुई। इसमें नेता समेत तीन लोग घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घायलों को  अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि भाजपा के जिला मंत्री अरुण चौहान के आवास पर शुक्रवार रात दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। राघवेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक डॉ भूपेंद्र ने उसे जिला मंत्री अरुण चौहान के आवास पर बुलाया था। 

जब वे आवास पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद मानवेंद्र सिंह, अरुण प्रताप, सुरेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह व दो अन्य ने राइफल एवं पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली उसके हाथ में लग गई। वहीं मानवेंद्र पक्ष की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई। इसमें कहा है कि जिला मंत्री के आवास पर दिवाली की शुभकामनाएं देने गया था। 
विज्ञापन


तभी वहां मौजूद चंद्र प्रताप,  राघवेंद्र उर्फ केतू बाइक से  आए और गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से अरुण प्रताप की गाड़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। गोली लगने से अरुण व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें