फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा छात्रवृत्ति घोटाला: जांच के लिए पांच टीमें होंगी गठित, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Mon, 21 Jan 2019 11:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन

आगरा के फाउंड्री नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में फर्जीवाड़ा कर खाते खोलकर मदरसा विद्यार्थियों की 40 लाख की छात्रवृत्ति घोटाला के खुलासे के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने छात्रवृत्ति लेने वाले सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एसीएम के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की जा रही हैं। ये टीमें जल्द जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगी।

बता दें कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी एक मदरसा संचालक को गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी मदरसा संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मदरसा संचालकों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से यह घोटाला किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

एक मदरसा संचालक गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसके दो मदरसे बोदला में हैं। उसके मदरसों में तकरीबन 300 बच्चे हैं। जबकि उसके साथी रुस्तम के शाहगंज क्षेत्र में तीन मदरसे हैं। 

फर्जी तरीके से खाते खोलने के लिए एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक नितिन चौहान और बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रवींद्र शर्मा से संपर्क किया था। दोनों ने प्रत्येक खाता खोलने के लिए एक-एक हजार रुपये लिए थे।
 
मदरसा के शैक्षणिक सत्र 2016-2017 के विद्यार्थियों की किसी कागजात, आईडी प्रूफ के बिना नितिन ने खाते खोल लिए थे। इसके बाद मदरसा संचालकों ने स्वयं अल्पसंख्यक विभाग की वेबसाइट पर खातों की जानकारी अपलोड कर दी थी। 
विज्ञापन

40 लाख रुपए हड़पे थे

बाद में दोनों मदरसा संचालकों ने जिला अल्पसंख्यक , समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से डमी बच्चों का सत्यापन कराकर छात्रवृत्ति के तकरीबन 40 लाख रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में बैंक कर्मी सहित पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब सभी मदरसों की जांच की तैयारी है।

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति लेने वाले सभी मदरसों की जांच के लिए पांच टीमें गठित की जा रही हैं। जल्द ही ये अपनी रिपोर्ट देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें