फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बीच बाजार युवक को पीटकर मार डाला, बचाने आए चचेरे भाई पर भी बोला हमला

Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के शादियाबाद मोड़ पर रविवार शाम ठेले पर लगी दुकान पर दोस्तों के साथ मछली खा रहे एक युवक को दस से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने पर चचेरे भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। पिता ने चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पिता का कहना है कि बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। 
विज्ञापन


बरहपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र सिंह का पुत्र रोहित उर्फ गोलू सिंह (18) बाइक से चचेरे भाई प्रिंस (30) सहित दो अन्य साथियों के साथ शादियाबाद मोड़ पर शाम सात बजे पहुंचा था। इसी दौरान दस से अधिक  युवक लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे। इनमें से कई युवकों ने मुंह बांध रखा था। बिना कुछ कहे ही रोहित को लाठियों से पीटने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

चचेरा भाई भी बीच-बचाव करते हुए युवकों से भिड़ गया और एक युवक को पकड़ लिया। इस पर युवकों ने प्रिंस को भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घायल रोहित को बाइक पर बैठाकर प्रिंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
विज्ञापन


बाद में परिजन रोहित को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर शव रखकर थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें