फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से शुरू लव का ... और धोखे के साथ दी एंड

Wed, 10 May 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए एक दूसरे के करीब आये महिला और युवक की प्रेमकथा परवान चढ़ने के बजाए पुलिस थाने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर छह माह उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


युवक की सच्चाई सामने आने पर उसे गर्भपात कराना पड़ा। लेकिन अब युवक उसे उसकी अश्लील क्लीपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला तलाकशुदा व सात साल के बच्चे की मां है।

बकौल महिला वह दिल्ली की रहने वाली है। नवंबर 2016 को उसकी लखनऊ निवासी शिवकुमार पाल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे दोस्ती ने प्यार का रुप ले लिया। महिला का आरोप है कि युवक ने ब्रजदर्शन के बहाने उसे वृंदावन बुला लिया।
विज्ञापन


यहां शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दबाव बनाकर युवक ने उसे कई बार वृंदावन बुला कर उसका शारीरिक शोषण किया। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसने युवक पर शादी का दबाव डाला तो युवक ने उसके साथ बनाए शारीरिक संबंधों की ‌वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि युवक की सच्चाई सामने आने पर उसने गर्भपात करा लिया। इसी बीच युवक इंदौर जाकर बस गया। और अब वह अश्लील क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर दोबारा उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें