फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: आगरा जोन में 1.62 लाख लोगों से 'खतरा', पुलिस कर रही यह कार्रवाई

Sat, 30 Mar 2019 11:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा जोन में 1.62 लाख से अधिक लोगों से पुलिस को खतरा है। लोकसभा चुनाव में यह लोग व्यवधान पैदा कर सकते हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई कर दी है। इन लोगों से 50 हजार से अधिक के मुचलका भरवाए जा रहे हैं। इन पर पुलिस अलग से नजर भी रख रही है।
विज्ञापन


आगरा जोन में आगरा, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान 18 अप्रैल को होगा। वहीं एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में 23 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अपराधियों, शरारती तत्वों, बवालियों पर शिकंजा कस रही है। 

फरार मुल्जिमों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। शांति भंग की आशंका पर इन लोगों को चिह्नित कर पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करने की कार्रवाई तक की जा रही है। 
विज्ञापन


जोन में चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका पर पाबंद करने की कार्रवाई की बात की जाए तो आगरा सबसे आगे है। 10 मार्च से 29 मार्च तक 28896 लोगों के खिलाफ पाबंद (107/116 सीआरपीसी) करने की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं जोन में सबसे कम कासगंज में 11736 लोग पाबंद किए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा जोन की स्थिति

आगरा - 28896
मथुरा - 12661
फिरोजाबाद - 23952
मैनपुरी - 21053
अलीगढ़ - 28673
एटा - 16065
हाथरस - 19406
कासगंज - 11736

78 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट

जोन में 78 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। आगरा में 27, मथुरा में 12, मैनपुरी में पांच, अलीगढ़ में तीन, हाथरस में 22 और कासगंज में नौ लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्र धारकों का सत्यापन किया था। इसमें कुछ शस्त्र लाइसेंस धारक मृत मिले। कई लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते पाए गए।

81 हजार से ज्यादा शस्त्रों को जमा कराया

चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आगरा में 14122, मथुरा में 5738, फिरोजाबाद में 13877, मैनपुरी में 13292, अलीगढ़ में 16324, एटा में 4559, हाथरस में 5456, कासगंज में 7672 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें