मथुरा जिले के गोवर्धन के अड़ींग स्थित प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षिका ने जहर खा लिया। शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जहर खाने से पहले शिक्षिका ने एक एक पत्र लिखा है, जिसमें एक महिला शिक्षामित्र पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही शि
शिक्षिका ने लिखा है कि स्कूल की बात स्कूल में ही खत्म करने जा रही हूं। यह मेरा आखिरी पत्र है।
शिक्षिका ने पत्र में लिखा है कि पिछले छह-सात महीने से स्कूल की एक शिक्षामित्र उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। शिक्षामित्र स्कूल नहीं आती है और आती भी है तो एक दो घंटे बाद चली जाती है। यह बात विभाग के अफसरों को पता है।