फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता निदेशक ने दोस्तों को भेजे थे संदेश, कर्ज से परेशान हूं...सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 19 Nov 2020 11:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए
  • दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ
विज्ञापन
आईटी सॉल्यूशन कंपनी के निदेशक रविनेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना न्यू आगरा स्थित गुलमोहर वाटिका के फ्लैट से 16 नवंबर को लापता हुए आईटी साल्यूशन कंपनी के निदेशक रविनेश कुमार का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की जांच में पता चला कि उन्होंने लापता होने से पहले दोस्तों को संदेश भेजे थे। इनमें लिखा था कि वह कर्ज से परेशान हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन वह नजर नहीं आए। पुलिस का कहना है कि रविनेश पर कर्ज हो गया था। इससे वह परेशान थे। इससे आशंका है कि वह खुद ही चले गए हैं। मूलरूप से एटा निवासी रविनेश (23) ने चार साल पहले दो दोस्तों विनोद और जितेंद्र के साथ टीआरपीएस आईटी सॉल्यूशन ग्रुप कंपनी बनाई थी। गुलमोहर वाटिका में किराए पर फ्लैट लिया था। इसमें आफिस बनाया था। सोमवार को रविनेश फ्लैट से लापता हो गए थे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की दो टीम रविनेश की तलाश में लगी हैं।

सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि रविनेश की तलाश की जा रही है। उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है। इसमें पता चला कि रविनेश ने एक प्रोजेक्ट के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था। यह ज्यादा ब्याज पर था। मगर, लॉकडाउन में काम नहीं चला। इस पर रविनेश पर कर्ज बढ़ता गया। लोग तगादा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में रविनेश ने एक नोट में लिखा है, जो कि फ्लैट में मिला है। इसके अलावा रविनेश ने अपने दोस्त और रिश्तेदारों को व्हाट्स एप पर संदेश भेजा था। इसमें लिखा है कि मुझ पर कर्ज हो गया है। लोग तगादा कर रहे हैं। इस कारण जा रहा हूं। इससे आशंका है कि वह खुद ही गया है। उन्होंने अपना स्कूटर और मोबाइल भी छोड़ा है। सीसीटीवी फुटेज में वह नजर नहीं आए। 

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने रविनेश की कॉल डिटेल खंगाली है। इसमें दोस्त और रिश्तेदारों के नंबर है। आखिरी बार जिन लोगों से रविनेश ने बात की थी। उनसे पूछताछ की जा रही है। रविनेश ने किसी को बताया होगा कि वह कहां जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें