फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों ने मचाया उत्पात, यात्रियों को लूटा, विरोध करने पर पीटा

Tue, 25 Jul 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा ब्रांच लाइन पर अवध एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों ने जमकर उत्पात मचाया।  पेठे की क्वालिटी व कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद वेंडरों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। यात्रियों के विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा। इस दौरान ट्रेन में मौजूद पुलिस ने भी यात्रियों की एक न सुनी।
विज्ञापन


 बांद्रा से चलकर गोरखपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस रविवार देररात आगरा फोर्ट स्टेशन से चली तभी ट्रेन के जनरल कोच में करीब आधा दर्जन अवैध वेंडर चढ़ गए और पेठा बेचने लगे। यात्रियों का वेंडरों से पेठे की गुणवत्ता व रेट को लेकर विवाद हो गया। इसपर वेंडरों ने यात्रियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। यात्रियों ने विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी।

वेंडरों ने यात्री से रुपये भी लूट लिए। यात्रियों का आरोप है कि इस दौरान ट्रेन में चल रहे पुलिसकर्मियों को अवगत कराया लेकिन कोई मदद नहीं की। ट्रेन टूंडला स्टेशन के निकट पहुंचने पर वेंडर भाग गए। घटना के शिकार यात्री तुलाराम निवासी दीना नगर गोंडा, अनवर निवासी खलीलाबाद, प्रदीप शंकर निवासी नई हवेली बाराबंकी व अमित सिंह निवासी बस्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें