डौकी के चर्चित नाथूराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी समर सिंह पुत्र तेज सिह को परिजनों ने अस्पताल से छुट्टी कराकर डौकी पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि समर सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र भी डाला था।
इससे पूर्व ही परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। डौकी थाने में एसपीआरए पूर्वी नित्यानंद, सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार सिंह व एलआईयू आदि अधिकारियों ने कई घंटे विस्तार से पूछताछ की। समर सिंह ने हत्या से संबंधित कुछ बातें पुलिस अधिकारियों को बताई है। एसपीआरए पूर्वी ने इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इंकार किया है।
वहीं डौकी में नाथूराम वर्मा की हत्या के बाद ग्रामीणों द्वारा पीट कर मार डाले गये हत्यारोपी सुधीर की मौत के बाद दोंनों ही गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तथा पीएसी तैनात है। अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए है।
हल्लपुरा की ठार नदौता तथा आमहौद दोनों ही गांव बमुश्किल 500 मीटर की दूरी पर है। दोंनों ही गांव से एक एक लोग की हत्या के बाद ग्रामीण कुछ भी कहने से बच रहे है। सीओ अशोक कुमार सिंह सर्किल के फोर्स के साथ लगातार गांव में कैम्प कर रहे है। गलियों में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है तथा लोग सिर्फ दैनिक कार्यो के लिए ही घर से निकल रहे है।