फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बवालः पहले उड़ी भाजपा नेता की हत्या की अफवाह

Mon, 05 Jun 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला डौकी ( आगरा )
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डौकी क्षेत्र में नाथूराम वर्मा की हत्या के बाद यह अफवाह उड़ी कि भाजपा नेता की हत्या की गई है। कारण यह रहा कि डौकी क्षेत्र के रहने वाले नाथूराम वर्मा भाजपा के जिलामंत्री हैं। इस भाजपा के विधायक और पदाधिकारी घटना स्‍थल की ओर दौड़ लिए। 
विज्ञापन


हालांकि बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और फतेहाबाद विधायक जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि जिन नाथूराम की हत्या हुई है, वह भाजपा में नहीं थे। वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। 

वहीं मामले में एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने बताया कि बवाल में तीन केस दर्ज किए जा रहे हैं। एक नाथूराम की हत्या का। दूसरा सुधीर की हत्या का। तीसरा, पुलिस पर हमले का। तीनों में कार्रवाई होगी। 150-200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज होगा। हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नाथूराम और सुधीर पक्ष में पहले से रंजिश चली आ रही है। पिछले कुछ समय से ही दोनों में बोलचाल शुरू हुई थी। गाड़ी में बातचीत के दौरान फिर से विवाद हुआ। पुरानी रंजिश और नया विवाद, दोनों हत्या के कारण बने। पिटाई में बुरी तरह घायल हुआ समर पूर्व प्रधान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें