फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 03 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आबरू बचाने को होटल से भागकर पहुंची थाने
विज्ञापन
अलीगढ़ की छात्रा की आगरा के युवक से मिस्ड काल से शुरू हुई दोस्ती जी का जंजाल बन गई। युवक ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने बुला लिया। बालूगंज स्थित एक होटल में रात में रुकवा दिया। इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। आबरू बचाने के लिए छात्रा होटल से बाहर दौड़ पड़ी। लोगों की मदद से थाना रकाबगंज पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

अलीगढ़ क्षेत्र की एलएलबी की छात्रा के पास एक महीने पहले एक मिस्ड काल आई थी। छात्रा ने काल किया तो कागारौल के प्रेमपाल ने उठाया। बाद में उनमें मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। छात्रा ने उससे नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर प्रेमपाल ने गुरुवार को उसे आगरा बुला लिया। रात होने के कारण उसे बालूगंज स्थित होटल लवानियां में रुकवा दिया। रात तकरीबन 12 बजे होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। छात्रा ने शोर मचा दिया, लेकिन होटल स्टाफ नहीं आया। वह होटल से बाहर निकलकर सड़क पर भागने लगी। बाहर उसे कुछ लोग मिले। उन्होंने उसे थाने का पता दिया। इस पर उसने थाना रकाबगंज आकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने होटल में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। प्रभारी एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजा गया है। वहीं घटना से छात्रा दहशत में है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे घर भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें