फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष गिरफ्तार, छुड़ाने के लिए पुलिस से हाथापाई

Thu, 31 Aug 2017 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के कुरावली में हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद जमकर बवाल हुआ। पुलिस का कहना है कि मंगलवार शाम को नगर अध्यक्ष ने सिपाहियों के साथ हाथापाई की थी। बुधवार को जब पुलिस आरोपी को कोर्ट ले जाने लगी तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और वकीलों ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान भी जमकर हाथापाई हुई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि महेशानंद नगर निवासी ब्रजेश जादौन कुरावली में हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष हैं। मंगलवार शाम को जाहरवीर महाराज की शोभायात्रा के दौरान बाइक से साथी कार्यकर्ता रंजीत सैनी के साथ गुजर रहे थे। इसी बीच वहां तैनात दो पुलिसकर्मियों लखवींदर सिंह और नितिन ने उन्हें रोक लिया। इस बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। 

आरोप है कि पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच हाथापाई भी हुई। उक्त घटना के बाद जब ब्रजेश साथी के साथ वहां से चला गया। रात करीब 8.30 बजे एसपी राजेश एस थाने पहुंचे। वहां सिपाहियों ने अपने साथ हुई अभद्रता की बात कही।  मामले में आरोपी ब्रजेश जादौन और साथी रंजीत सैनी के विरुद्ध पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन

पुलिस जीप से छुड़ाने की कोशिश

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बुधवार की सुबह जब आरोपी को कोर्ट में पेश करने पहुंची तभी फर्जी मेडिकल कराने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे। आरोप है कि नगर अध्यक्ष को जीप से छुड़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान दीवानी परिसर में तैनात पीएसी के जवान भी आ गए। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने आरोपी का मेडिकल कराने की बात कही। सीओ सिटी राकेश पांडेय मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ब्रजेश को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

रात में थाने का घेराव

रात को जब ब्रजेश अपने तीन वर्षीय पुत्र ईशू को बाइक पर लेकर जा रहे थे तभी पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गए। जानकारी होने के बाद जब हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंचे तो रात में ही उसे बिछवां थाने ले जाया गया। वहां भी भाजपाई व हिंदूवादी संगठनों के लोग पहुंच गए। थाने का घेराव कर लिया। 
विज्ञापन

फेंकी इंस्पेक्टर की टोपी

जिला अस्पताल में एसएसआई कुरावली महक सिंह बाल्यान के साथ भीड में शामिल युवकों ने हाथापाई करते हुए उनकी टोपी को फेंक दिया। उनके हाथ से कागजात आदि छीनने की कोशिश की गई। इस दौरान सीओ सिटी राकेश पांडेय व एसओ बिछवां ने स्थिति को संभाला। गुस्साए लोगों को शांत किया गया। जानकारी मिलने के बाद भाजपा के नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मेडिकल के बाद ब्रजेश को जिला अस्पताल में प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। वार्ड की निगरानी के पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें