फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के भाई को मारे ब्लेड

Sun, 02 Oct 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में शनिवार शाम को शोहदों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के भाई ने विरोध किया तो उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। वह घायल हो गया। लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

कालिंदी विहार की रहने वाली युवती के पिता की मौत हो चुकी है। वह घरों में कामकाज करती है। शाम तकरीबन पांच बजे वह काम से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोक लिया। उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने धमकी दी। युवती ने घर जाने के बाद अपने भाई को बताया। इस पर भाई ने युवकों के पास जाकर विरोध किया। युवकों ने पकड़कर उससे मारपीट की। ब्लेड से कई वार किए, जिससे वह घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

देवी पंडाल में मची अफरातफरी 
जिस स्थान पर युवक छेड़छाड़ कर रहे थे, वहां पर देवी पंडाल सजा हुआ है। युवकों की हरकत से पंडाल में मौजूद महिलाओं और लड़कियों में अफरातफरी मच गई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि युवक आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस की गश्त न होने के कारण उन पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें