फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग आया को लोहे की रॉड से पीटा

Fri, 17 Jul 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदी विहार में शिक्षिका ने विकलांग आया कुतुल पर कहर बरपाया। बेल्टों और लोहे की रॉड से इतना पीटा कि आया शरीर नीला पड़ गया। पीटने के बाद कमरे में बंधक बना लिया। आया का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके 10 साल के बेटे ने शिक्षिका की बेटी का एक चम्मच दूध पाउडर खाया था। शिक्षिका के पति ने घर लौटकर मां-बेटे को मुक्त कराया। पीड़िता अपने पति के साथ बुधवार की रात को थाना एत्माद्दौला पहुंची, मगर सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को आईजी जोन डीसी मिश्रा के निर्देश पर थाने में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मां-बेटे का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से पटना की रहने वाली कुतुल सात साल से कालिंदी विहार में पति के साथ रह रही है। उसके दो बेटियां और 10 साल का बेटा सौरभ है। वह एक पैर से विकलांग है। कुतुल तकरीबन सात माह से शिक्षिका रंजना की डेढ़ साल की बेटी की देखरेख करती है। बुधवार की दोपहर को कुतुल अपने बेटे सौरभ को बच्ची के पास छोड़कर कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी। दोपहर एक बजे घर लौटी तो रंजना घर लौट आई थी। उसने बेटी को छोड़कर जाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को चेक करके देखा तो सौरभ बच्ची का दूध पाउडर का चम्मच लेकर खाता हुआ दिखाई दिया। इस पर रंजना आपा खो बैठी। उसने कुतुल को बेल्टों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बेटे सौरभ ने बचाया तो रंजना को बच्चे पर भी तरस नहीं आया। उसे भी बेल्ट और लोहे की रॉड से पीटा। पिटाई करने के बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया। मालकिन ने कुतुल के टाप्स और बिछुए उतरवा लिए। शाम सात बजे रंजना का पति सुरेश घर लौटा तो उसने पत्नी को फटकार लगाकर मां-बेटी को कमरे से मुक्त कराया। कुतुल ने घर पहुंचकर पति को जानकारी दी। इसके बाद दंपति थाना एत्माद्दौला पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट लिखना तो दूर मेडिकल कराने की जहमत भी नहीं उठाई। गुरुवार को मामला आईजी जोन के संज्ञान में आया तो उन्होंने पीड़िता की रिपोर्ट करने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

तीन सौै रुपये लेकर चले
गए चीता के सिपाही
बुधवार को थाने से लौटने के बाद पीड़ित दंपति घर लौट आए। कुतुल ने बताया कि रात में चीता मोबाइल के दो सिपाही आए। उन्होंने मालकिन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही और पैसे मांगे। दोनों सिपाही महिला से तीन सौ रुपये लेकर आ गए। सिपाहियों की शिकायत एसपी सिटी से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें