फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के सिपाही ने घर में घुसकर मां-बेटी से की छेड़छाड़, भीड़ ने जमकर पीटा

Sat, 23 Mar 2019 06:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जीआरपी के सिपाही ने घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़छाड़ कर दी। परिजनों ने सिपाही को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि आरोपी सिपाही अभय यादव है। वो नगला रामबल के पास रहता है। आरोप है कि शुक्रवार रात को वो क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक घर में घुस गया। घर में मौजूद मां-बेटी से छेड़छाड़ कर दी। 

गृहस्वामी के आने पर भिड़ गया। घर में शोरशराबा होने पर लोग जुट गए। उन्होंने सिपाही को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई लगाई। आरोप है कि सिपाही नशे में था। वर्दी भी पहन रखी थी। लोगों ने उसकी स्विफ्ट कार भी तोड़ दी। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे भीड़ से अलग कर ले गई। सिपाही पहले भी घर में घुस चुका है। तब भी मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे निलंबित भी किया गया था। मगर, अब उसने फिर से शर्मनाक हरकत की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें