फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आए पति के बहनोई ने साथी संग किया महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Fri, 04 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

थाना बिछवां क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला वर्तमान में पति के साथ शहर के एक मोहल्ला में रहती है। बुधवार को
महिला का पति किसी काम से बाहर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ पति के बहनोई और उसके साथी ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। 
विज्ञापन



थाना बिछवां क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला वर्तमान में पति के साथ शहर के एक मोहल्ला में रहती है। बुधवार को महिला का पति किसी काम से बाहर गया था। आरोप है कि विगत रात करीब 10:30 बजे पति का बहनोई अपने एक साथी के साथ घर पर आया।

नगीना हत्याकांड: प्रेमिका के सिर में मारी थी गोली, फिर लाश के पास फूट-फूटकर रोया आरोपी
विज्ञापन


इस पर महिला ने उसे नाश्ता पानी कराया। इसके बाद कमरे में जाकर सो गई। रात करीब 11 बजे आरोपी तमंचा लेकर उसके कमरे में आए और तमंचे के बल पर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की तो जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई। इसके बाद वह शिकायत लेकर एसपी अविनाश पांडेय से मिलने पहुंची, लेकिन अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद महिला ने शिकायती पत्र एसपी कार्यालय में दिया। मामले में इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह का कहना है कि कोतवाली में इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। यदि शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें